
मुंबई: भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress) मोनालिसा (Monalisa) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर खुद से जुड़ी फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। एक्ट्रेस अपने फैंस को इंटरटेन करने के लिए अक्सर तरह-तरह की एक्टिविटी करती रहती हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने एक डांसिंग वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस फ्लाइट ने डांस करते नजर आ रही है।
मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस फ्लाइट में डांस कर रही है। एक्ट्रेस ने रेड कलर का सवाल सलवार सूट पहन रखा है। एक्ट्रेस कांटा लगा गाने पर डांस कर रही है। फैंस को उनका यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। मोनालिसा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि मोनालिसा ने भोजपुरी और टीवी एक्टर विक्रम सिंह राजपूत के साथ 10 साल लिव इन में रहने के बाद ‘बिग बॉस’ के दसवें सीजन में ‘बिग बॉस’ के घर में ही शादी कर ली थी, जिसे अब तक की सबसे अनोखी शादी भी कहा जाता है। अभिनेत्री मोनालिसा और अभिनेता विक्रम सिंह राजपूत की मुलाकात भोजपुरी फ़िल्म ‘दूल्हा अलबेला’ के सेट पर हुई थी। पहली ही मुलाकात में दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। इनदिनों एक्ट्रेस मुंबई में है।