आज है रति अग्निहोत्री का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री (Rati Agnihotri) आज यानी 10 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रही है। रति आज अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं। रति का जन्म मुंबई में एक पंजाबी फैमिली में हुआ था। लेकिन रति 16 साल की थी तब चेन्नई (Chennai) आ गई थी। और यहीं से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। उन्होंने 10 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। उन्हें बचपन से एक्टिंग का शौक था। रति ढ़ाई के दौरान वो एक्टिंग भी करती थीं। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

    रति ने तमिल फिल्म ‘वठिया पुरगुल’ फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने सिर्फ तीन साल के अंदर करीब 32 कन्नड़ और तेलुगु फिल्में कर लीं। एक्ट्रेस ने तमिल के कई बड़े स्टार्स जैसे रजनीकांत, कमल हासन, शोभन बाबू, चिरंजीवी और नागेश्वर राव के साथ काम किया। 

    रति ने बॉलीवुड में फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से कदम रखा था। एक्ट्रेस की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। जिसके बाद रति को कई फिल्में ऑफर हुईं। इस दौरान रति अग्निहोत्री ने कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म फिल्म ‘कुली’ में भी काम किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को बहुत ज्यादा पसंद किया था।  रति अग्निहोत्री की बेहतरीन एक्टिंग के चलते उनकी फिल्म ‘तवायफ’ के लिए फिल्म फेयर अवार्ड का नॉमिनेशन भी मिला था। एक्ट्रेस ने 43 हिंदी फिल्मों में काम कर अपना मुकाम हासिल लिया। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Rati Agnihotri Fan club (@rati_agnihotri_)

    रति की शादी से पहले ही उनके पिता का निधन हो गया था। उसके बाद एक्ट्रेस ने 9 फरवरी 1985 में बिजनेसमैन अनिल विरवानी से शादी की थी। इस शादी से रति का एक बेटा बता तनूज वीरानी भी है। शादी के बाद रति ने फिल्मी दुनिया को पूरी तरह अलविदा कह दिया था। एक्ट्रेस अपने परिवार में पूरी तरह व्यस्त हो गई थी। 

    रति शादी के 30 साल बाद अचानक मीडिया के सामने एक पुलिस स्टेशन में आई। एक्ट्रेस को पुलिस स्टेशन में देख हर कोई हैरान हो गया था। रति यहां अपने पति अनिल वीरवानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची थीं। उन्होंने अपने पति पर प्रताड़ित करने, पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। रिपोर्ट लिखने के दो दिन बाद एक्ट्रेस मीडिया के सामने आईं और अपने साथ हुई मारपीट के बारे में दुनिया को बताया। रति ने बताया कि पिछले  30 सालों से अपने पति की मारपीट सह रही थी। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि वह ऐसा सिर्फ अपने बेटे के लिए कर रही थीं। उनके बेटे को इस बारे में कुछ पता नहीं था।