मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain) के साथ इस दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। रिपोर्ट्स सामने आई थी कि दोनों की शादी 12, 13, और 14 दिसंबर होगी। शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट भी तैयार की जा रही हैं और जल्द ही सबको शादी की इनविटेशन भेज दिया जाएगा। दोनों की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
शादी को कुछ ही दिन बचे है ऐसे में लेग स्प्रेन की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। पर बाद में डॉक्टर ने उन्हें बेड रेस्ट करने की सलाह दी और अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। ऐसे में अब अंकिता ने व्हीलचेयर पर बैठे हुए अपने खास दोस्त का जन्मदिन पूरे जोरों शोरों से मनाया। अंकिता ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर जानकारी दी हैं।
अंकिता ने अपने इंस्टा स्टोरी में दो वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अंकिता पिंक कलर के ड्रेस में व्हीलचेयर पर बैठी नजर आ रही हैं। अंकिता पिंक ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में अंकिता अपनी दोस्त के लिए बर्थडे सॉन्ग गाती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे वीडियो में उनकी दोस्त उन्हें केक खिलाती नजर आ रही हैं। अंकिता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि हाल ही में विक्की और अंकिता ने शादी का न्योता देना शुरू कर दिया है। ऐसे में दोनों अपनी शादी का न्योता देने महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मिलने राजभवन पहुंचे थे। जिसके बाद दोनों ने मिल कर भगत सिंह कोश्यारी को शादी का न्योता दिया। इस बात की जमकर खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर दी थी।
गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे विक्की जैन को डेट कर रही हैं। हाल ही में दोनों के रिलेशनशिप को तीन साल पूरे हुए हैं। कुछ समय पहले ही अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन के साथ अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। इसी बीच हाल ही में अंकिता ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि जल्द ही वो दुल्हन बनने जा रही हैं। अंकिता के फैंस बेसरी से उनकी शादी का इंतजार कर रहे है।