आज है सिमी ग्रेवाल का जन्मदिन, जानें उनके कुछ अनछुए बातें

    Loading

    मुंबई: अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल (Simi Garewal) 17 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 1947 में पंजाब में हुआ था। सिमी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक है। सिमी ने ‘दो बंधन’, ‘साथी, ‘मेरा नाम जोकर’ और ‘सिद्धार्थ’ जैसी फिल्मों में काम किया है। लेकिन उन्हें आज भी उनके चैट शो रांदेवू विथ सिमी गरेवाल के लिए याद किया जाता है। 

    सिमी भले ही पंजाब में जन्मीं हो लेकिन उनका पालन-पोषण इंग्लैंड में हुआ और उनकी पढ़ाई-लिखाई न्यूलैंड हाउस स्कूल हुई। सिमी के कैप्टन कहर सिंह गरेवाल एक बहुत ही बड़े योद्धा थे। और सिमी के पिता जे.एस गरेवाल इंडियन आर्मी में ब्रिगेडियर थे। सिमी बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी। कहा जाता है की जब सिमी 5 साल की थी तब उन्होंने फिल्म आवरा देखने के बाद एक्ट्रेस बनने की ठान ली थी। लेकिन सिमी के मां और पापा नहीं चाहते थे की वो एक्ट्रेस बने। 

    सिमी ने एक्ट्रेस बनने के लिए अपने माता पिता के सामने भूख हड़ताल में बैठ गईं। इसके बाद उनके माता-पिता राजी हुए। सिमी ने महज 15 साल की उम्र में ‘टार्जन गोज टू इंडिया’ फिल्म में काम किया। फिरोज खान के साथ 1962 में सिमी ग्रेवाल की ये डेब्यू फिल्म थी। इसमें उन्होंने राजकुमारी का किरदार निभाया था। सिमी को बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान देव आनंद की फिल्म तीन देवियां से मिली। इस फिल्म के बाद सिमी ने राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर की। 

    सिमी एक बार अपनी एक फिल्म में किसिंग सीन की वजह से चर्चा में आ गई थी। इस फिल्म में सीन था जहां सिमी न्यूड हो कर शशि कपूर के सामने खड़ी रहती है। और उनके सामने हाथ जोड़कर खड़े हुए थे। उस फिल्म को भारत में रिलीज़ करने से रोक दिया गया था।