आज है कोंकणा सेन शर्मा का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

    Loading

    मुंबई: दो बार नेशनल अवॉर्ड (National Award) जीतने वाली एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा (Konkona Sen Sharma) आज यानी 3 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही है। एक्ट्रेस आज अपना 42 वां जन्मदिन मना रही हैं। कोंकणा ने बचपन से ही  एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई हैं। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

    कोंकणा का जन्म 1973 को कोलकाता में हुआ था। कोंकणा ले पिता एक बहुत ही मशहूर पत्रकार मुकुल शर्मा हैं। उनकी मां डायरेक्टर, एक्टर अपर्णा सेन हैं। एक्ट्रेस अपने नाम के आगे अपने माता-पिता दोनों का सरनेम लगाती हैं। कोंकणा ने कोलकाता इंटरनेशनल स्कूल और सेंट स्टीफन कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत 1983 में बंगाली फिल्म इंदिरा से चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में किया था। 

    कोंकणा ने फिल्म ‘एक जे आछे कन्या’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने नेगेटिव किरदार निभाया था। लेकिन भी उनके अभियान को लोगों का बहुत प्यार मिला। फिल्म क्रिटिक्स ने जमकर कोंकणा के एक्टिंग की तारीफ की थी। कोंकणा की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो फिल्म ‘आजा चल ले’ की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात एक्टर रणवीर शौरी से हुई। उस दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। कोंकणा ने 2010 में अपने बॉयफ्रेंड रणवीर शौरी से एक निजी समारोह में शादी की थी। हालांकि दोनों की शादी सिर्फ 5 सालों तक ही चली थी।

    शादी से पहले प्रेग्नेंसी को लेकर भी सुर्खियों में रही थी। दरअसल सितंबर 2010 में दोनों की शादी हुई थी। और मार्च 2011 में कोंकणा ने एक बेटे को जन्म दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोंकणा शादी से पहले ही गर्भवती थीं। कोंकणा को उनकी एक्टिंग की वजह से 2 बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चूका हैं।