Anushka Sharma Anniversary
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की एक्ट्रेस (Actress) अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की आज पांचवीं वेडिंग एनिवर्सरी है। ये कपल 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी शादी में करीबी रिश्तेदारों को ही इनवाइट किया गया था। बाद में कपल ने मुंबई और दिल्ली में शानदार रिसेप्शन दिया था। जहां कई मशहूर हस्तियां पहुंचीं थी। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू के ऐड शूट के दौरान सेट पर हुई थी।

    जहां विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के हाई हील्स पर जोक मारा था। जिसपर अनुष्का शर्मा को विराट पर गुस्सा भी आया था। हालांकि, बाद में कई मुलाकातों के बाद इनके बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों को एक-दूसरे प्यार हो गया और दोनों ने एक-दूसरे से शादी भी कर ली। बता दें कि अनुष्का शर्मा अब तक करीब 19 फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुकी हैं। अभिनेत्री के पास उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है। कपल पिछले साल एक बेटी के पैरेंट्स बने हैं। जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है।

    Anushka Sharma Anniversary

    वहीं अगर हम बात करें अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट कि तो अभिनेत्री करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर अपनी वापसी करने जा रही हैं। वो आखिरी बार आनंद एल. रॉय की फिल्म ‘ज़ीरो’ में नजर आईं थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में नजर आईं थी। अनुष्का शर्मा हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज फिल्म ‘कला’ में कैमियो रोल में दिखीं। वो जल्द ही फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ से अपनी वापसी करेंगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है। यह महिला क्रिकेट खिलाड़ी झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। जिसमें अनुष्का शर्मा झूलन गोस्वामी के किरदार में पर्दे पर नजर आएंगी। फैंस उनके इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।