आज है प्रियंका-निक की शादी की तीसरी सालगिरह, जानें उनकी की लव स्टोरी के बारे में

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस की शादी को आज यानी 1 दिसंबर को तीन साल पुरे हो गए हैं। 2018 में प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) से शादी करके सबको चौंका दिया था। प्रियंका शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो गई है। लेकिन क्या आपको पता है दोनों की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। ऐसे में आज उनके मैरिज एनिवर्सरी पर हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं। 

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की जान-पहचान एक ट्विटर मैसेज के जरिए हुई थी। दरअसल निक ने प्रियंका को उनके ट्विटर पर उनके मैसेज किया था। निक ने मैसेज कर लिखा था- ‘मेरे दोस्तों को लगता है कि हम दोनों को मिलना चाहिए।’ जिसका रिप्लाई देते हुए प्रियंका ने लिखा था- ‘ मेरी टीम ये पढ़ सकती है। आप मुझे टेक्स्ट क्यों नहीं करते।’ इस के बात दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया था। 

    प्रियंका और निक की पहली मुलाकात 2017 में हुई थी। दोनों वैनिटी फ़ेयर ऑस्कर पार्टी में पहली बार मिले थे। उसके बाद दोनों साथ में पहली बार मेट गाला रेड कारपेट अपीयरेंस देते नज़र आए थे। दोनों की डेटिंग के खबर तब जोरों शोरों से आना शुरू हुई जब निक के साथ प्रियंका उनके कजिन की वेडिंग अटेंड करने न्यू जर्सी गई थीं। निक ने 2018 में प्रियंका के बर्थडे के दिन पर आधी रात को उनसे सगाई कर ली थी। 

    प्रियंका को प्रपोज करने के लिए निक ने टिफनी स्टोर से हीरे की अंगूठी खरीदी थी। कहा जाता है कि प्रियंका के लिए वेडिंग रिंग सिलेक्ट करने के लिए निक ने टिफनी का पूरा स्टोर बंद करवा दिया था। दोनों की उम्र में 10 साल का अंतर है। उसके बाद दोनों ने 1 दिसंबर, 2018 में शादी कर ली थी।