रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म ’83’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें यहां

    Loading

    मुंबई: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लंबे वक़्त से अपनी फिल्म ’83’ की वजह से सुरुखियों में बने हुए है। उनके फैंस भी काफी बेसबरी से इस फिल्म के ट्रेलर का इंताजर कर रहे थे। अब आखिरकार फैंस का इंतजार आज खत्म हो गया है। दरअसल आज यानी 30 नवंबर को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

    रणवीर और दीपिका की ये फिल्म भारत की पहली क्रिकेट विश्वकप जीत पर आधारित है। ट्रेलर में रणवीर सिंह सहित पूरी टीम का जोश देखने मिल रहा है। ट्रेलर देखने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। 

    ट्रेलर की बात करें तो 3 मिनट 49 सेकंड का ट्रेलर हैं। ट्रेलर देख आप गर्व महसूस करोगे कि कैसे पहले हमारी टीम ने देश का सामान बढ़ने के लिए ए कितनी मेहनत की है। फिल्म का ट्रेलर बहुत ही शानदार हैं। लेकिन ट्रेलर में एक सीन है जब रणवीर सिंह कहते है कि वह वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप जीतने आए हैं तो सब मजाक बनाते हैं। जिसके बाद रणवीर मैदान में पहने जाने वाली अपनी ड्रेस और की बात करते हैं। 

    गौरतलब है कि फिल्म में रणवीर कप्तान कपिल देव का किरदार निभा रहे है। और दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभा रही है। यह फिल्म 1983 में क्रिकेट विश्व कप में हुई भारत की जीत पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री, ताहिर राज भसीन, और पंकज त्रिपाठी भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।