‘वैलेंटाइन डे’ के दिन शादी के बंधन में बंधे यह बी-टाउन स्टार्स

आम लोगों के अलावा बॉलीवुड स्टार्स भी हैं जो इस दिन को यादगार बनाने के लिए शादी के बंधन में बंधे हैं।

Loading

मुंबई. 14 फरवरी यानी ‘वैलेंटाइन डे’ (Valentine-Day) पूरी दुनिया भर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। अपने प्यार का इज़हार करने के लिए इससे अच्छा और कोई दिन नहीं माना जाता है। इस दिन को हर कोई अपने अंदाज़ में खास बनाना चाहता है। आम लोगों के अलावा बॉलीवुड स्टार्स भी हैं जो इस दिन को यादगार बनाने के लिए शादी के बंधन में बंधे हैं।

राम कपूर और गौतमी गाडगिल

टीवी से बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बनाने वाले एक्टर राम कपूर ने गौतमी गाडगिल से 14 फरवरी 2003 को शादी कर ली। गौतमी और राम की गिनती टीवी के मोस्ट रोमांटिक कपल्स में होती है।

राम कपूर और गौतमी की लव स्टोरी सोनी टीवी के शो ‘घर एक मंदिर’ से शुरू हुई। इस शो में दोनों एक साथ नज़र आये थे। इसके बाद दोनों के बीच प्यार का सिलसिला भी शुरू हुआ। वहीं, कुछ सालों की रेलशनशिप के बाद राम कपूर और गौतमी शादी के बंधन में बंध गए।

रुसलान मुमताज और निराली मेहता

टीवी के कई पॉपुलर शोज़ से लेकर फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले एक्टर रूसलान मुमताज ने अपने प्यार निराली मेहता से  14 फरवरी 2014 को शादी कर ली। रूसलान नें साल 2007 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘मेरा पहला पहला प्यार’ (MP3) से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह ‘तेरे संग’ , ‘जाने कहां से आई है’, ‘डेंजरस इश्क’, ‘आई डोंट लव यू’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। वह ‘कहता है दिल जी ले जरा’, ‘इंकाउंटर’, ‘ये है आशिकी’ जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज़ में नज़र आ चुके हैं।

रूसलान और निराली काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद दोनों ने 14 फरवरी 2014 को पहले कोर्ट मैरिज़ की बाद में गुजराती रीति रिवाज़ के साथ शादी की।

अरशद वारसी और मारिया गोरेट्टी

बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी बॉलीवुड का एक जाना माना चहरा हैं। अरशद वारसी ने अपनी एक्टिंग के जरिये दर्शकों का काफी मनोरंजन किया है। अरशद वारसी रियल लाइफ में भले ही काफी सीरियस रहते हैं। लेकिन उनकी और मारिया की लव स्टोरी काफी इंट्रेस्टिंग हैं। अरशद वारसी और मारिया की मुलाकात साल 1991 में एक कॉलेज फंक्शन के दौरान हुई थी। इस फंक्शन में अरशद बतौर जज पहुंचे थे।

वहीं, मारिया इस फंक्शन में  बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं। अरशद और मारिया को पहली मुलाकात में ही एक दूसरे से प्यार हो गया। वहीं, 8 साल रेलशनशिप में रहने के बाद अरशद और मारिया ने 14 फरवरी 1999 में को शादी कर ली ये शादी कर ली। इन दोनों ने पहले चर्च में शादी की और इसके बाद दोनों ने निकाह किया। अरशद और मारिया दो प्यारे-प्यारे बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं।

संजय दत्त और रेहा पिल्लई

बॉलीवुड के बाबा यानी संजय दत्त अपने लव अफेयर की लिए काफी जाने जाते हैं। संजय दत्त की पहली पत्नी रिचा शर्मा की 1996 में मौत गई थी। इसके बाद संजय दत्त का दिल  इंडियन मॉडल रेहा पिल्लई पर आया। दोनों का अफेयर शुरू हुआ। इसके बाद 14 फरवरी 1998 में दोनों ने गुप-चुप तरीके से मंदिर में शादी कर ली। हालाँकि, दोनों का रिश्ता ज़्यादा दिन नहीं चल पाया और कुछ सालों बाद यह दोनों अलग हो गए। इसके कुछ साल बाद संजय ने मान्यता दत्त से शादी कर ली।

मंदिरा बेदी और राज कौशल

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और क्रिकेट प्रेज़ेंटर मंदिरा बेदी ने 14 फरवरी के दिन बॉलीवुड डायरेक्ट राज कौशल से शादी कर ली। दोनों साल 1999 में शादी के बंधन में बंध गए।  सालों बाद आज भी ये कपल साथ दिखता है। मंदिरा बेदी ने दूरदर्शन के सीरियल ‘शांति’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। वहीं, मंदिरा ने फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से बॉलीवुड में कदम रखा इसके बाद मंदिरा ने क्रिकेट कॉमेंट्री की तरफ रूख किया।