Vijay Deverakonda
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : तेलुगु (Telugu) सिनेमा (Cinema) के एक्टर (Actor) विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम (Instagram) पर अपनी तस्वीर (Picture) पोस्ट की है। तस्वीर में एक्टर एरोप्लेन (Airplane) में बैठकर सोते नजर आ रहे है।  तस्वीर में अभिनेता ब्लैक कलर का कुर्ता और वाइट कलर का पैजामा पहने दिखाई दे रहे है। एक्टर कुर्ते के ऊपर वाइट कलर की कोटी पहने दिखाई दे रहे है। उनके पास बिसलेरी पानी का छोटा बोतल रखा हुआ है।

    तस्वीर में अभिनेता आंखों पर स्टाइलिश सनग्लास लगाए सोते नजर आ रहे है। वहीं दूसरी तस्वीर में एक्टर प्लेन के बाहर खड़े दिखाई दे रहे है। अभिनेता अपने हाथ में ब्लैक कलर का लेदर बैग भी कैरी किए दिखाई दे रहे है। विजय देवरकोंडा ने अपने कैप्शन में लिखा ‘विमानों को पकड़ना। झपकी लेना।’ उनके इस पोस्ट पर उनके फैंस के लाइक की भीड़ लगी है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

    उनका ये ग्लैमर लुक उनके दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। उनके इस पोस्ट को अब तक 10 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। विजय देवरकोंडा अपनी आगामी स्पोर्ट ड्रामा फिल्म ‘लाइगर’ को लेकर काफी सुर्खियों में है। उनके इस एक्टिंग फिल्म को उनके दर्शक बड़े पर्दे पर देखने के लिए उतावले हो रहे है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

    इस फिल्म की आखिरी शूटिंग खत्म हो चुकी है। इस फिल्म में अभिनेता ने कड़ी मेहनत की है। इस फिल्म का टीजर दिसंबर 2021 में लांच किया गया था। 53 सेकंड का ये टीजर वीडियो लोगों को खूब पसंद आया है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। ऐसा पहली बार हुआ है, कि विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे ने एक साथ काम किया है। ‘लाइगर’ फिल्म 22 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ है। इस फिल्म को हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा।