एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें विराट को नाप-तोल करके खाना खाते हुए देखा गया।
मुंबई. कोरोनावायरस के चलते वर्तमान में क्रिकेट मैच बंद हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है, लेकिन अगस्त तक भारत के सभी दौरे रद्द कर दिए गए हैं। इसलिए सभी खिलाड़ी घर बैठे बोर हो जाते हैं। कुछ खिलाड़ी लाइव चैट करते हुए अपना समय बिता रहे हैं, जबकि कुछ खिलाड़ी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ फुर्सत के पल बिता रहे हैं। लेकिन साथ ही वह अपनी सेहत का भी ख्याल रख रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें विराट को नाप-तोल करके खाना खाते हुए देखा गया। अनुष्का का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। कई लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
#ViratKohli ensures measured eating#AnushkaSharma posts video pic.twitter.com/gF3QK6fHBT
— Viraj B. (@VirajB1) July 8, 2020
विराट और अनुष्का को एक ‘हॉट अँड फिट’ कपल माना जाता हैं। विराट कोहली अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान रखते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्क आउट के वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। यह बात उन्होंने कई बार इंटरव्यू में भी कही हैं। लेकिन अभी क्रिकेट मैच बंद हैं और बाहर जाने पर प्रतिबंध है। ऐसे में विराट घर पर रहकर ही अपनी सेहत का ख्याल रख रहे हैं।