अंगूर का तेल होता है बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद

Loading

अंगूर बेहद ही स्वादिष्ट फ्रूट है। यह सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। यह स्किन और बॉडी के लिए बहुत लाभकारी है। इसमें पाये जाने वाले बीज स्किन ट्रीटमेंट के लिए उपयोग किए जाते हैं। इन बीजों से ऑयल निकला जाता है और इन्हें फिर बालों और त्वचा पर यूज़ किया जाता है। इस ऑयल को ग्रेप सीड ऑयल कहते है। इससे स्किन और बालों की कई समस्याएं दूर होती है।

अंगूर के बीज के तेल में अधिक मात्रा में ओमेगा फैटी एसिड और विटामिन ई पाया जाता है। यह त्वचा के लिए टॉनिक का काम करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन में निखार लाने का काम करता है। तो आइए आपको बताएं इसे फायदे के बारे में…

स्किन को सॉफ्ट बनता है-
अंगूर के बीज का तेल त्वचा को मुलायम और साफ करता है। इसमें मौजूद विटामिन ई और विटामिन सी त्वचा को सॉफ्ट बनाने में हेल्प करता है। साथ ही कई स्किन सम्बंधित समस्या को भी दूर करता है।

बालों के लिए फायदेमंद-
अंगूर के तेल स्कैल्प का सीबम उत्पादन बालों की प्राकृतिक चमक और जीवंतता को बरकरार रखता है। साथ ही यह उन्हें चमकदार भी बनाते हैं। यह बालों को बेजान होने से बचाते हैं। इस तेल में विटामिन ई पाया जाता है जो बालों के विाकस में बढ़ावा देता है।

सूरज के हानिकारक प्रभाव से बचाता है-
अंगूर के तेल में एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो हमें सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाते हैं। इसलिए त्वचा पर इस तेल का इस्तेमाल करने से सूरज की हानिकारक किरणों का असर नहीं होता है।