कोमल होंठ पाने लिए इस तरह घर पर ही बनाएं लिप बाम

Loading

हमारे होंठ सबसे नाज़ुक और कोमल होते हैं। अगर इनका अच्छे से ख्याल न रखा जाए तो यह काले होने लगते हैं। साथ ही इनकी नमी भी जाने लगती है। वहीं सर्दियों के मौसम में यह फटने भी लगते हैं। हालांकि, इस समस्या से निजात पाने के लिए बाज़ार में कई तरह के लिप बाम मौजूद हैं, लेकिन उनमें केमिकल होने की वजह से हमारे होंठ और भी रूखे होने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की घर पर कैसे बनाएं लिप बाम। 
लिप बाम हमारे होंठ को सुरक्षित रखता है। इसे लगाने से आपके होंठ कोमल रहते हैं और खूबसूरत दिखते हैं। आइए जानें इसे बनाने की विधि और सामग्री… 

सामग्री –
लिप बाम बनाने के लिए आपको कोकोनट ऑयल 1½ चम्मच, कारनौबा वैक्स 1 चम्मच और लैवेंडर ऑयल 8-10 बूंदों की ज़रूरत पड़ेगी।

विधि-
लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले नारियल का तेल और कारनौबा वैक्स को एक पैन में लेकर हल्की आंच पर गर्म कर लें। फिर इसमें लैवेंडर ऑयल डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इसे ठंडा करके किसी डिब्बी में बंद करके रख लें। इसे रोज़ाना इस्तेमाल करने से आपके होंठ कोमल रहेंगे।