एलोवेरा जेल लगाने से स्किन रहेगी सॉफ्ट

Loading

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने फैशनेबुल लुक और अपने स्टाइल के लिए काफी फेमस है। 44 साल की उम्र में भी उनकी त्वचा काफी सॉफ्ट और जवां दिखाई देती है। वह हमेशा अपने स्किन की देखभाल बड़े शानदार तरीके से करती हैं। वह अक्सर अपने चेहरे का ख्याल नैचुरल तरीके को अपनाकर रखती हैं। वह प्राकृतिक चीज़ों का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। 


मलाइका अक्सर अपने सोशल मीडिया पर फिटनेस या त्वचा की देखभाल करने के टिप्स देते नज़र आती हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि उनकी स्किन बेहद नाज़ुक है और इसलिए वो इस एक चीज़ अपने चेहरे पर इस्तेमाल करती हैं। मलाइका ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपनी स्किन पर ताज़ा एलोवेरा का इस्तेमाल करती दिख रही हैं। उन्होंने पौधे की एक पत्ती को काट कर उसका जेल निकाला और उसके फायदों के बारे में बात की। यह औषधीय पौधा आपकी त्वचा को कई तरह से फायदे पहुंचा सकता है। 

यह हैं एलोवेरा जेल लगाने के फायदें-

  • सनबर्न: यह जेल धूप से हुए बर्न की जलन से जल्द राहत दिलाता है।
  • एक्ने: अगर आप एक्ने के शिकार हैं, तो एंटी-इंफ्लामेट्री गुणों से भरपूर एलोवेरा जेल आपके काम आ सकता है। यह बैक्टीरिया से लड़ता है और एक्ने को कम करता है।
  • छोटे कट या घाव: अगर आपके घुटने या कोहनी में चोट आ गई है, और उसमें जलन हो रही है, तो उस पर फौरन एलोवेरा जेल लगाएं। इससे जलन भी बंद हो जाएगी और घाव जल्दी भर जाएगा। 
  • मॉइश्चराइज़: यह जेल सभी तरह की त्वचा में फायदेमंद है और इसे मॉइश्चराइज़र के तौर पर भी लगाया जा सकता है।
  • गहरे दाग: यह चेहरे के दाग-धब्बों को भी कम करता है। चाहे एक्ने के दाग हो या फिर हाइपर-पिगमेंटेशन, रोज़ाना इसे लगाने से दाग धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं।