ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मिस्सी रोटी, जानें इसकी रेसिपी

    Loading

    भारतीय घरों में सुबह के नाश्ते में लोग पराठा खाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में लोग आलू पराठा, मेथी, गोभी पराठा आदि खाते हैं। लेकिन मिस्सी रोटी खाने की बात ही निराली है, क्योंकि यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। मिस्सी रोटी लंच या डिनर में कभी भी बनाई जा सकती है। इसे बनाना काफी आसान है। तो आइए, जानते हैं कैसे बनाते हैं मिस्सी रोटी-

    सामग्री-

    • गेहूं का आटा – 1 कप
    • बेसन – 1 कप
    • अजवाइन – 1/4 छोटी चम्मच
    • हींग – 1-2 पिंच
    • हल्दी – 1/4 छोटी चम्मच
    • कसूरी मेथी – 1 टेबल स्पून
    • तेल – 2 छोटे चम्मच
    • नमक – स्वादानुसार

    विधि-

    • आटे और बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिए। अब इसमें नमक, अजवाइन, हींग, हल्दी, कसूरी मेथी और तेल डालकर मिला लीजिए। पानी की सहायता से नरम आटा गूंथे। इसे ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दीजिए। अब हाथ पर थोड़ा तेल लगाकर आटे को मल कर चिकना कीजिए।
    • आटे की लोई बना लें। अब इसे बेल कर रोटी बना लें। बेली गई रोटी को सेंक लीजिए। सारी रोटी को इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिए। मिस्सी रोटी तैयार है, गरमा गरम मिस्सी रोटी अपनी मनपसंद सब्जी के साथ खाएं।

    -सीमा कुमारी