भारत में होने वाला फुटबॉल वर्ल्ड कप रद्द, अब कब होगा ?

Loading

– विनय कुमार

COVID-19 महामारी के कारण कई खेलों के शेड्यूल्स पर भारी असर पड़ा है। कई खेलों के बड़े टूर्नामेंट्स रद्द भी करने पड़े। ताज़ा उदहारण तो अबकी सीज़न (IPL T20, 2020) का आईपीएल है। आईपीएल 2020 का आयोजन मजबूरन UAE में करना पड़ा। क्योंकि, ख़बरों के मुताबिक, अगर अबकी सीज़न का आईपीएल टूर्नामेंट रद्द कर दिया जाता तो BCCI को 400 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ता।  

लेकिन, ऐन वक़्त पर UAE ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ अपनी ज़मीन पर आईपीएल (IPL T2020) का आयोजन का प्रस्ताव रखा और आईपीएल 2020 बहुत ही शानदार तरीके से, कोरोना संक्रमण से बचने हेतु सभी गाइडलाइन्स का पालन करते हुए पूरा हुआ और सफल भी हुआ। हालांकि, BCCI को इस आयोजन के लिए ‘एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड’ (EMIRATES CRICKET BOARD) को 100 करोड़ रुपए की फीस अदा करनी पड़ी।

कोरोना का खतरा अभी भी बरकरार है। ऐसे में कुछ और बड़े आयोजन रद्द किये जा रहे हैं तो कई टूर्नामेंट्स के शेड्यूल्स और वेन्यू भी बदले जा रहे हैं। फुटबॉल का लोकप्रिय टूर्नामेंट ‘2021 फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप’ (FIFA UNDER-17 WOMEN’S WORLD CUP-2020) भारत में किया जाना था, जिसे कोरोना संक्रमण के खतरों के मद्देनज़र अब रद्द करने की खबर आई है। हालांकि, अब भारत को 2022 में विश्व कप ( FIFA UNDER-17 WOMEN’S WORLD CUP-2020) की मेज़बानी  करने का मौका भी ज़रूर दिया गया है।

यूं तो ‘फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप’ टूर्नामेंट (FIFA UNDER-17 WOMEN’S WORLD CUP-2020) इसी साल, यानी नवंबर 2020 में होने था। फिर, फीफा (FIFA) ने इसे अगले साल के फरवरी और मार्च 2021 के बीच भारत में ही टूर्नामेंट कराने का निर्णय लिया था। लेकिन अब ताज़ा खबर ये है कि, 2021 में होने वाले टूर्नामेंट को भी  रद्द कर दिया गया है और अब 2022 में भारत में विश्व कप का आयोजन होगा।  

‘फीफा’ (FIFA) ने जारी अपने बयान में कहा, कि यह सभी के हितों को देखते हुए सलाह लेकर किया गया है, जिसमें सदस्य संगठन भी शामिल थे। यह खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए, कोरोना की सुरक्षा और संभावित परिणामों को भी देख रहा है। भारत ‘2022 -फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप’ (FIFA U-17 WOMEN’S WORLD CUP-2020) की मेज़बानी करेगा और कोस्टा रिका ‘2022 फीफा अंडर-20 विश्व कप’ की।