Janata Curfew, Bhandara, Lakhandur

  • जिवनावश्यक वस्तूओं की दुकाने छोड अन्य दुकाने रही बंद

Loading

देसाईगंज. गडचिरोली.  देसाईगंज में जनता कर्फ्यू को लेकर बंद-चालू का घटनाक्रम चलने के बाद आज 30 सितंबर को फिर से जनता कर्फ्यू आरंभ किया गया है। आज जिवनावश्यक वस्तूओं की दुकाने छोड अन्य सभी दुकानें बंद रही। जिससे देसाईगंज शहरों के सडकों पर सन्नाटा छाया रहा। 

देसाईगंज में 27 सितंबर से 6 अक्टूबर के दौरान जनता कर्फ्यू लगाया गया था। जिसके तहत 27 व 28 सितंबर को व्यापारियों ने जनता कर्फ्यू को समर्थन देते हुए बंद रखा। इसके बाद असंतुष्ट व्यापारियों ने जनता कर्फ्यू को विरोध करने के चलते 29 सितंबर शुक्रवार को देसाईगंज शहर का जनता कर्फ्यू रद्द करते हुए दुकाने शुरू की गई थी। इस दौरान केवल सराफा एसोसिएशन ने जनता कर्फ्यू का समर्थन कर दुकाने बंद रखने का निर्णय लिया था। इसके बाद इसी दिन अन्य व्यापारियों ने भी एक बैठक में समर्थन दिया था। जिसके चलते आज 30 सितंबर से देसाईगंज शहर में पुन: जनता कर्फ्यू आरंभ किया गया है। आज बुधवार को देसाईगंज शहर में मेडिकल, कृषि केंद्र, सब्जी, किराणा आदि जिवनावश्यक व अत्यावश्यक वस्तूओं की दुकाने छोड अन्य सभी दुकाने बंद थी। जिससे शहर के मार्केटलाईन में सन्नाटा छाया रहा।