Representative Image
Representative Image

  • जांभली के जंगल में मिला शव

Loading

गडचिरोली. एक विवाहित महिला का शव जांभली जंगल परिसर में परिसर में मिलने से खलबली मची है। प्रथम दृष्टया महिला की हत्या कर फेंकने का अनुमान है। मृतक महिला का नाम धानोरा तहसील कोसमघाट निवासी सिताबाई भोजराज वड्डे (30) है।

गडचिरोली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिताबाई वड्डे यह विवाहित महिला 29 अक्टूबर से अपने ससुराल कोसमघाट से लापता हुई थी। इस दौरान आज शनिवार को सुबह के दौरान सिताबाई का शव जांभली गाव से समीप जंगल परिसर में संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। इस घटना की जानकारी गडचिरोली पुलिस को दी गई। जिससे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। विवाहित महिला का गला दबाकर हत्या करने का प्राथमिक अनुमान जताया जा रहा है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया होकर आगे की जांच पुलिस कर रही है।