Dengue outbreak in Bijwadi
Representative Photo

Loading

बारिश के मौसम में विभिन्न संक्रामक रोग पैदा होते है। इसलिए इन दिनों सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि, शुरुवात में यह सामान्य सर्दी-बुखार की तरह लगते है, लेकिन बाद में ये समस्याएं डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों में बदल जाती है। पिछले कुछ वर्षों से बारिश के मौसम के दौरान डेंगू बीमारी बहुत लोगों को प्रभावित कर रही है। इस बीमारी से कई लोगों की मौत हो चुकी है। 

डेंगू बीमारी बारिश में जमा हुए साफ पानी में पैदा हुए एडीस इजिप्ती नाम के मच्छरों के कारण होती है। यह डेंगू के वायरस मच्छरों के माध्यम से मानव शरीर में प्रवेश करते है।  

डेंगू के कारण शरीर में यह बदलाव होते है 
– तेज बुखार 
– अत्यधिक सिरदर्द
– अंगों में जोड़ों का दर्द
– विशेष रूप से : पीठ पर एक पतली, न खुजाने वाले दाने होते है।
– खून में प्लेटलेट्स तेजी से घटने लगते है।
– गंभीर मामलों में, पेशाब, शौच, थूक और शरीर के अंतर्गत रक्तस्राव होता है। ऐसी स्थिति में रोगी की स्थिति बहुत गंभीर होकर मौत भी हो सकती है। 

वर्तमान में मुंबई और पुणे में इन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए सेहत का ख्याल रखना आवश्यक है। तो जाने डेंगू इस बीमारी बचने के उपाय 

1. ध्यान रखे कि, आप जिस जगह रह रहे है, वहां लंबे समय तक पानी का रखरखाव न करें। चूंकि ये मच्छर साफ पानी में प्रजनन करते हैं, इसलिए पानी रखते समय इसका विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

2. मच्छरों पर नियंत्रण करना जरूरी है। घर में मच्छरों को प्रवेश से रोकने के लिए उचित देखभाल की जानी चाहिए। 

3. शरीर पर फूल कपड़े पहनने से मच्छरों से बच सकते है। इसलिए पूरे कपड़ों का उपयोग करना आवश्यक है। आमतौर पर डेंगू के मच्छर पैरों के नीचे ज्यादा काटते हैं। इसलिए पैर पूरी तरह से ढंके हुए रखें। 

4. फ्लावर बेड, कूलर में पानी को समय-समय पर बदलते रहें और समय पर साफ करें। 

5. यदि थोड़ा बुखार आया तो भी तुरंत डॉक्टर पास जाए। 

6. इन दिनों पानी उबालकर पिए। ताजा और घर का बना खाना खाएं।