इन घरेलु उपायों को अपनाकर बढ़ाएं इम्यूनिटी, बचे कोरोना संक्रमण से

Loading

कोरोना महामारी के दौरान खुद को स्ट्रांग रखने के लिए सबसे ज़रूरी है कि हमारा इम्युनिटी स्ट्रांग रहे। इम्यूनिटी का काम हमे किसी भी संक्रमण से बचाना है, लेकिन यह तब ही संभव है जब यह मजबूत रहे। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे घरेलु उपाए जिसकी मदद से आप अपने इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं…

आंवला और शहद: (Amla And Honey)-
आंवला और शहद दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाने के लिए आधा चम्मच आंवला पाउडर लीजिए और उसमें शहद मिलाकर रोज़ाना सुबह लें। आंवला विटामिन सी का सर्वश्रेष्ठ स्रोत है और विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाने में बहुत उपयोगी है। 

तुलसी: (Tulsi)-
तुलसी का कई औषधियों के रुप में प्रयोग किया जाता है। इसका उपयोग सर्दी – ज़ुकाम से लेकर आपकी इम्युनिटी को बढाने तक के लिए किया जाता है। तुलसी का काढ़ा आपको मौसमी इंफेक्शन से भी बचाता है।

लहसुन और सेब: (Garlic And Apple)-
लहसुन में मौजूद गुण कई रोगों से हमें बचाने का काम करते हैं। सेब के सिरके में भीगी हुई लहसुन की 2 कलियों का एक दिन छोड़कर सेवन करें। सेब का सिरका और लहसुन दोनों ही इम्यूनोमॉड्यूलेटर होते हैं। इसलिए यह इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।