jiri-menzel-oscar-winning-czech-film-director-dies-at-82

ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित चेक फिल्म निर्देशक जिरी मेंजल (Jiri Menze) का लंबी बीमारी के बाद 82 साल की उम्र में निधन हो गया।

Loading

लॉस एंजिलिस. ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित चेक फिल्म निर्देशक जिरी मेंजल (Jiri Menze) का लंबी बीमारी के बाद 82 साल की उम्र में निधन हो गया। मेंजल की पत्नी ओल्गा ने रविवार देर रात फेसबुक पर उनके निधन की खबर पोस्ट की। ओल्गा ने लिखा, ”हमारा प्यारे जिरी, बहादुरों में बहादुर। कल रात आपका शरीर इस सांसरिक दुनिया को छोड़कर चला गया।”

उनकी पत्नी ने आगे लिखा कि निर्देशक के साथ बीता हर दिन अद्भुत था और वह पिछले तीन साल के लिए आभारी हैं, भले ही वो कितना ही कठिन समय क्यों न रहा। मेंजल का जन्म 23 फरवरी, 1938 में हुआ था। उन्होंने प्राग से फिल्म निर्देशन की पढ़ाई की और वह मिलोस फोर्मन के साथ चेकोस्लोवाकिया के नए युग के सिनेमा के प्रमुख चेहरे थे। 1967 में उनकी फिल्म ‘क्लोज्ली वाच्ड ट्रेन्स’ को सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म का अवॉर्ड मिला था। उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन किया था।

यह फिल्म नाजी नरसंहार को लेकर था। वहीं ‘लार्क्स ऑन द स्ट्रिंग’ फिल्म में चेकोस्लोवाकिया में वामपंथी शासन में हाशिए पर पड़े हुए लोगों को दिखाया गया था। इस फिल्म पर वामपंथी प्रशासन ने रोक लगा दी थी। यह फिल्म 1989 के वेल्वेट रिवोल्यूशन (वामपंथी शासन के खिलाफ तख्तापलट क्रांति) के बाद ही पर्दे पर आ पाई। (एजेंसी)