malaika-arora-tests-positive-for-coronavirus-will-quarantine-at-home

अब खबर मिली है कि मलाइका अरोडा (Malaika Arora) भी कोरोना वायरस पॉजिटिव निकली हैं।

Loading

मुंबई. देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। हाल ही में खबर मिली थी कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद अब खबर मिली है कि उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोडा (Malaika Arora) भी  कोरोना वायरस पॉजिटिव निकली हैं। मलाइका ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकरी दी है।

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा,”‘आज मैं कोरोना वायरस पॉजिटिव निकली हूं। लेकिन मैं आप सबको बताना चाहती हूं कि मुझे ठीक लग रहा है। मैं सभी तरह के गाइडलाइन्स फॉलो कर रही हूं और प्रोटोकॉल के अनुसार घर में ही क्वारंटाइन हो गयी हूँ। जैसा कि मेरे डॉक्टर्स ने भी मुझे कहा। मैं आप सबसे गुज़ारिश करती हूं कि शांति बनाये रखे ,आपके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। मलाइका के इस पोस्ट के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।’ 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

🙏😷

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

ज्ञात हो कि मलाइका और अर्जुन कपूर लिव इन में हैं।मलाइका का बेटा अरहान भी उनके साथ रहता है। हालाँकि, अभी तक अरहान कोरोना की चपेट में आया है की नहीं इस बात जानकारी नहीं मिली है।वहीं, कोरोना काल में मलाइका अरोरा टीवी शो इंडियाज बेस्ट डांसर (India’s Best Dancer) की शूटिंग करती नजर आई। मलाइका कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब शो की शूटिंग बंद कर दी है।शो से जुड़े सभी कंटेस्टेंट्स और क्रू मेंबर्स ने अपना कोरोना टेस्ट कराया है, हालाँकि, जिसका रिजल्ट आना बाकि है।