arjun-kapoor

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) कोरोना पॉजिटिव (Covid 19 Positive) पाए गए है।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) कोरोना पॉजिटिव (Covid 19 Positive) पाए गए है। अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor)ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)अपनी आने वाली फिल्म के लिए एक्ट्रेस नीना गुप्ता और रकुल प्रीत सिंह के साथ फिल्म सिटी में शूटिंग कर रहे थे। अर्जुन (Arjun Kapoor)के कोरोना से संक्रमित होते ही फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने पोस्ट में लिखा, “मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। आप सब को ये जानकारी देना मैं अपना कर्तव्य समझता हूं। मैं ठीक महसूस कर रहा हूं, मुझमें मामूली लक्षण पाए गए हैं। डॉक्‍टर की सलाह पर मैंने खुद को होम क्वॉरेंटीन कर लिया है। मुझे सपोर्ट करने के लिए मैं आप सभी को एंडवांस में धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं अपने स्वास्‍थ्य को लेकर आप सभी को आगे जानकारी देता रहूंगा। यह अभूतपूर्व समय है। मुझे भरोसा है कि मानवता इस वायरस से जीत जाएगी।”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 

🙏🏽

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

इससे पहले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक, बहु ऐश्वर्या के साथ पोती आराध्या भी कोरोना से संक्रमित हुई थे। हालांकि, अब सभी लोग ठीक होकर अपने घर आ गए हैं। इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख की पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा, अनुपम खेर के भाई राजू खेर, पूरब कोहली, करीम मोरानी, और कनिका कपूर जैसे स्टार्स भी कोरोना के शिकार हो चुके हैं।