सीएम ममता बनर्जी (Photo Credits-ANI Twitter)
सीएम ममता बनर्जी (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा (Bengal Violence) को लेकर सियासत अब तक जारी है। भाजपा (BJP) और टीएमसी (TMC) इस मामले में एक दूसरे पर हमलावर है। हिंसा के विरोध में आज दिल्ली (Delhi) के राजघाट पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया है। इसी बीच बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने चुनाव बाद हुई हिंसा को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वे देश की संस्थाओं को नष्ट कर रहे हैं। 

    बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि BJP के लोग तानाशाही चाहते हैं। वे कार्यक्रम आयोजित नहीं करने दे रहे हैं। त्रिपुरा में उन्होंने हमारे लोगों को रैली नहीं करने दी। क्या ये लोकतंत्र है? चुनाव बाद हिंसा में कुछ नहीं हुआ। वे देश की संस्थाओं को नष्ट कर रहे हैं। 

    ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना-

    वहीं इससे पहले दिल्ली के राजघाट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि सूबे में में TMC द्वारा हमारे जिन 175 कार्यकर्ताओं की हत्या की गई हम उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कल भी हमारे एक कार्यकर्ता की हत्या हुई। यहां दिल्ली में हम महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।