Aadhaar

नई दिल्ली. यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी (UIDAI) 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नीले रंग का ''बाल आधार'' कार्ड जारी कर रही है। इस बात की जानकारी UIDAI ने अपने ट्विटर से दी

Loading

नई दिल्ली. यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी (UIDAI) 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नीले रंग का ‘बाल आधार’ कार्ड जारी कर रही है। इस बात की जानकारी UIDAI ने अपने ट्विटर से दी है।

UIDAI के अनुसार इस आधार कार्ड के लिए छोटे बच्चों से उंगलियों के निशान नहीं लिए जाएंगे। यह आधार कार्ड केवल पांच साल तक ही वैध रहेगा। पांच साल के बाद बच्चे की बायोमैट्रिक जानकारियां देनी होंगी। जिसके बाद आम आधार कार्ड जारी किया जाएगा।

जानकारी के लिए बतादें कि सात साल की उम्र तक बायोमैट्रिक जानकारियां नहीं दी गई, तो आधार कार्ड रद्द किया जाएगा यानी आधार कार्ड वैध नहीं रहेगा।

सरकार के अनुसार छोटे बच्चों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके इसलिए ‘बाल आधार’ जारी किया जा रहा है।