नई दिल्ली: भारत में कोरोना (Coronavirus Pandemic) के मामले पहले के मुकाबले कम जरूर हुए हैं। लेकिन मौतों का सिलसिला जारी है। देश में कोरोना के नए 1 लाख 20 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। जबकि 3 हजार से अधिक लोगों की जान चली गई है। राहत की बात यह है कि 1 लाख 97 हजार से अधिक लोग ठीक हुए हैं। देश में पॉजिटिविटी रेट (Positivity Rate) की तुलना में रिकवरी रेट ज्यादा है यही कारण है कि कोरोना का ग्राफ अब कम हो रहा है।
ज्ञात हो कि केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ो के अनुसार देश में कोरोना के पिछले 24 घंटे के भीतर 1 लाख 20 हजार 529 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 3 हजार 380 लोगों की जान इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने से गई है। देश में कोरोना के संक्रमितों की संख्या 2,86,94,879 पहुंच गई है।
भारत में #COVID19 के 1,20,529 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,86,94,879 हुई। 3,380 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,44,082 हो गई है।
1,97,894 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,67,95,549 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 15,55,248 है। pic.twitter.com/2JoP4I52Fu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 5, 2021
वहीं भारत में कोविड के मौजूदा समय में 15 लाख 55 हजार 248 सक्रिय मामले हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 36,50,080 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 22,78,60,317 पहुंच गया है। भारत में कुल मौतों की संख्या 3,44,082 हो गई है।