“इमाम हर दिन बच्चों का करते हैं बलात्कार” – तस्लीमा नसरीन

Loading

दिल्ली. चर्चित लेखिका तस्लीमा नसरीन (Writer Taslima Nasreen) ने आरोप लगाया है कि, “बांग्लादेश (Bangladesh) में मस्जिदों (Masjid) और मदरसों (Madarsa) में बच्चों (Children) के साथ रोज़ाना बलात्कार (Rape) किया जा रहा है।” लेखिका तस्लीमा नसरीन अपने विवादित बयानों और विवादित लेखन के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने फिर एक बार ट्विटर के जरिए मुस्लिम धर्म (Muslim Religion) की आलोचना की है। (“Imams rape children every day” – Taslima Nasreen)

लेखिका तस्लीमा ने ट्वीट किया कि, “बांग्लादेश में मस्जिदों और मदरसों में इमाम और शिक्षक हर दिन बच्चों का बलात्कार करते हैं। उन्होंने कहा कि, वे अल्लाह के नाम पर बलात्कार कर रहे हैं। साथ ही वे यह भी जानते हैं कि अल्लाह दयालु है। जब वे दिन में 5 बार नमाज करते हैं, तो अल्लाह उनकी सारी ग़लतियाँ माफ़ कर देगा।”

गौरतलब है कि, लेखिका तस्लीमा नसरीन हमेशा धर्मों के पाखंड के खिलाफ बयान देती हैं। इसलिए उनके बयान हमेशा चर्चा में रहते हैं। वह अपने धर्म विरोधी बयानबाज़ी के कारण अक्सर चरमपंथियों द्वारा लक्षित होती हैं। उन्हें कई बार मौत की धमकियां मिल चुकी हैं। इसलिए उन्हें बांग्लादेश से बहार जाना पड़ा था। तस्लीमा नसरीन अब भारत में रह रही हैं। उन्होंने गायक ए आर रहमान को लेकर एक बयान दिया था। ए आर रहमान (A R Rahman) की बेटी ने बुर्का पहना था। इसलिए सोशल मीडिया के माध्यम से लेखकों द्वारा इसकी कड़ी आलोचना की गई थी।