पासवान: जब तक देश में जाति व्यवस्था है, आरक्षण रहेगा

नई दिल्ली, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने जाति व्यवस्था और आरक्षण पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जब तक देश में जाति व्यवस्था है तब तक आरक्षण भी कायम रहेगा। विदित हो कि हाल ही में उच्चतम न्यायलय

Loading

नई दिल्ली, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने जाति व्यवस्था और आरक्षण पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जब तक देश में जाति व्यवस्था है तब तक आरक्षण भी कायम रहेगा। विदित हो कि हाल ही में उच्चतम न्यायलय ने अपने एक फैसले में कहा है कि राज्य सरकारें अगर चाहे तो अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगों को पदोन्नति में आरक्षण ना देने का अधिकार रखती है। इसके लिए राज्य सरकार पर कानूनी रूप से कोई भी बाध्यता नहीं है। 

 इस पर अपने घर पर हुई एक राजनीतिक बैठक पर बिहार के कद्दावर नेता और लोजपा अध्यक्ष राम विलास पासवान ने कहा कि “यह सत्य है कि राज्य सरकारें अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगों की पदोन्नति में दखल रखती है। लेकिनिं यह भी ध्यान रखा जाए कि जब तक हमारे देश में जाति व्यवस्था है तब तक आरक्षण भी साथ में कायम रहेगा। यह दोनों रूपक एक दुसरे के पूरक हैं।”। 

 
जहाँ उच्चतम न्यायलय ने बीते सप्ताह अपने फैसले में कहा था कि प्रोन्नति में आरक्षण का दावा करना किसी व्यक्ति का मौलिक अधिकार नहीं है। साथ ही राज्य सरकारें अगर चाहे तो अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगों को पदोन्नति में आरक्षण ना देने का अधिकार भी रखती है। इसके लिए राज्य सरकारों पर कम से कम कानूनी रूप से कोई भी बाध्यता नहीं है। 

 
इस फैसले के बाद पार्टी के दोनों समुदाय के सांसद यहां केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के आवास पर पहुंचे थे जहाँ इस पर आगे की रणनीति बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। विदित हो कि राज्यसभा में थावरचंद गहलोत ने भी यह कहा था कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की भलाई के लिए उनकी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।