Which party will Congress go with if the situation of alliance comes after the elections in UP? Priyanka Gandhi gave this answer
File Photo

    Loading

    नयी दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) के सभी सरकारी विभागों में हड़ताल पर छह महीने तक रोक लगाए जाने को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू है और उसकी यह नीति कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

    पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘उप्र सरकार तानाशाही पर उतारू है। उप्र के कर्मचारी संगठनों की तमाम मांगें लंबित हैं। उन्होंने पंचायत चुनावों में बहुतों को खोया है। सरकार उनके साथ बैठकर बात करने की बजाय प्रदेश में तीसरी बार एस्मा लगा रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीति कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

    गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी अधीनस्थ लोक सेवाओं, प्राधिकरणों और निगमों समेत सभी सरकारी विभागों में हड़ताल पर छह माह तक के लिये रोक लगा दी है।

    राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि सरकार ने लोक हित को देखते हुए उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम (यूपी—एस्मा)-1966 के अधीन शक्तियों का प्रयोग करके सरकारी सेवाओं में हड़ताल करने पर छह माह के लिए रोक सम्बन्धी आदेश जारी किया गया है। (एजेंसी)