Himachal Pradesh, Shimla, Shimla cloudburst, Himachal Pradesh cloudburst, Himachal Pradesh News, Shimla New, cloudburst, cloudburst Update, Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू माइक के सामने बालते हुए। Pic Source - ANI

Loading

शिमला: हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा में पिछले 24 घंटे में 21 लोगों की मौत होन की सूचना है। वहीं सोमवार को प्रदेश के सोलन में बादल फटने से सात लोगों की मौत होने की सूचना है और शिमला में लैंडस्लाइड होने से 9 लोगों की मौत हुई है। लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्र का सीएम ने निरीक्षण किया।

शिमला में भूस्खलन और राज्य में भारी बारिश से हुई तबाही पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने बताया कि 20-25 लोग यहां (समर हिल, शिमला) मलबे में फंसे हुए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की मृत्यु हुई है। मैं लोगों से घर के अंदर रहने, नदियों और भूस्खलन-संभावित क्षेत्रों के पास न जाने की अपील करूंगा। बहाली का काम बारिश रुकते ही शुरू हो जाएगा।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के साथ ही लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है: CM सुक्खू
सीएम सुक्खू ने कहा कि SDRF और  NDRF और सेना बचाव अभियान कर रहे हैं और लोगों की जान बचाने के लिए मौके पर मौजूद हैं… मैंने मंडी में अपना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिया है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम हमेशा की तरह चलेगा लेकिन हमारी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है।