A woman police officer from Tamil Nadu helped an unconscious man lying on the street amidst heavy rain in Chennai, she picked him on her shoulders to rush him to hospital, watch Video

    Loading

    नई दिल्ली: चेन्नई (Chennai) में भारी बारिश (Rains) का कहर लगातार जारी है। चेन्नई के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या से लोग बेहाल हैं। चेन्नई (Chennai) सहित कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से हालात खराब होते जा रहे हैं। ऐसे में एक चेन्नई पुलिस की एक महिला पुलिस अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में महिला पुलिस अधिकारी के जज़्बे और बहादुरी को वीडियो देखने वाला हर कोई सराह रहा है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला पुलिस अधिकारी कुछ लोगों के साथ जलजमाव के बीच रस्ते पर गिरे पेड़ को खुद ही हटा रही है। इसके बाद महिला को एक शख्स की मदद के लिए जाते हुए देखा जा सकता है। महिला पुलिस अधिकारी बेहोश पड़े शख्स की मदद को खुद आगे आती है और इसके बाद उसे अस्पातल पहुंचाने के लिए अपने कंधे पर लाध लेती है।

    एएनआई के अनुसार, महिला पुलिस अधिकारी की पहचान तमिलनाडु के टीपी चतरम पुलिस स्टेशन की इंस्पेक्टर राजेश्वरी के रूप में हुई है। उन्होंने एक बेहोश व्यक्ति को अपने कंधों पर उठाकर एक ऑटोरिक्शा तक पहुंचाया ताकि बेहोश पड़े शख्स को फ़ौरन अस्पताल शिफ्ट किया जा सके। राजेश्वरी के इस कार्य की तारीफ तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी की। राजेश्वरी ने बताया कि, उनकी नज़र उस शख्स पर पढ़ती ही वह उसकी मदद के लिए पहुंची। अस्पताल शिफ्ट करने से पहले उन्होंने उस शख्स को फर्स्ट ऐड भी दिया।

    बता दें कि, चेन्नई के कई इलाकों में वॉटर लॉगिंग की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इनमें लोगों को हो रही दिक्कतें देखी जा सकती हैं। चेन्नई के कई इलाकों में वॉटर लॉगिन से लोग परेशान हैं। लोगों को जलजमाव के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि, अशोक नगर इलाके में गाड़ियों तक पानी में डूबी नज़र आ रही हैं और सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं। इस बीच आज फिर से भारी बारिश के अलर्ट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।