Amit Shah
Photo: @ANI/Twitter

Loading

नई दिल्ली: असम, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मेघालय और नागालैंड जैसे राज्यों को आर्थिक मदद की घोषणा की गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की अगुवाई में यह फैसला लिया गया है। जानकारी के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति (high-level committee) की बैठक की गई। जिसमें इन राज्यों को  1,816.162 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता (Additional Central Assistance) को मंजूरी दी गई है। 

गृह मंत्री अमित शाह ने असम, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मेघालय और नागालैंड को 2022 के दौरान आई बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 1,816.162 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी है।