PIC: ANI/Twitter
PIC: ANI/Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Elections) में बीजेपी (BJP) को मिली हार के बाद अब भाजपा के प्रदेश आदेश गुप्ता (Adesh Gupta Resign) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आदेश गुप्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) को अपना इस्तीफा सौंपा है। ऐसा बताया जा रहा है कि, जेपी नड्डा ने उनका इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। 

    दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत हुई है, जबकि बीजेपी को आदेश गुप्ता के नेतृत्व में हार का सामना करना पड़ा। MCD चुनाव में भाजपा ने 250 वार्डों में से 104 सीटें हासिल की, वहीं आम आदमी पार्टी ने 134 पर जीत हासिल की थी। 

    अजीब बात ये रही कि, बीजेपी वहां भी सीट नहीं निकाल सकी थी, जहां आदेश गुप्ता जहां रहते हैं। इसे लेकर आदेश गुप्ता ने कहा था कि, इलाके तो सांसदों और विधायकों के होते हैं।

    ज्ञात हो कि, आदेश गुप्ता ने 8 दिसंबर की शाम को ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना इस्तीफा भेज दिया था। जिसके बाद आज उनके इस्तीफे पर फैसला हुआ है। आदेश गुप्ता का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। अब अगले आदेश तक वीरेंद्र सचदेवा दिल्ली बीजेपी की कमान संभालेंगे।