air-france
फ्रांस में 4 दिनों तक फंसा विमान मुंबई पहुंचा

Loading

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार कुछ दिनों पहले मानव तस्करी के संदेह में फ्रांस (France) में जिस रोमानियाई विमान को हिरासत में लिया गया था, वो विमान आज भारत (India) पहुंच चुका है। जानकारी दें की इस विमान के भारत पहुँचने पर कुल 276 यात्रियों  यात्री सवार थे। आज यानी 26 दिसंबर यानी मंगलवार सुबह करीब 4 बजे यह विमान मुंबई (Mumbai) पहुंचा है। यह विमान बीते सोमवार को 2:30 बजे (स्थानीय समय के मुताबिक) रवाना हुआ था। जब यह विमान दुबई से निकारागुआ जा रहा था तो इसमें कुल 303 यात्री सवार थे।

कहां रह गए 27 भारतीय ?

लेकिन जब इस विमान की भारत वापसी हुई तो इसमें 276 यात्री ही सवार थे। ऐसे में अब सवाल यह है कि वो 27 भारतीय कहां हैं? दरअसल बाकी बचे 27 यात्रियों में से 25 यात्रियों ने फ्रांस में ही रहने के लिए आवेदन किया है।इसमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।वे अभी भी फ्रांसीसी धरती पर हैं. दो अन्य, जिन्हें एक न्यायाधीश के सामने लाया गया था, रिहा कर दिया गया और उन्हें सहायक गवाह का दर्जा दिया गया। सोमवार को इस विमान के भारत रवानगी के बाद फ्रांस में भारतीय दूतावास ने फ्रांस के अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया।

क्या है मामला 

दरअसल बीते गुरुवार को इस विमान को मानव तस्करी के संदेह में पेरिस से 150 किमी पूर्व वैट्री एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था। तब इस विमान में 21 महीने के बच्चे के साथ-साथ 11 नाबालिग भी शामिल थे। फ्रांसीसी अधिकारियों ने फिर बीते रविवार को इस विमान को फिर से उड़ान भरने की जरुरी इजाजत दे दी थी।

मानव तस्करी के लिए 20 साल की सजा का प्रावधान 

गौरतलब है की मानव तस्करी के संदेह में बीते शुक्रवार को फ्रांसीसी अधिकारियों ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया था। उनकी हिरासत बीते शनिवार को 48 घंटे तक के लिए बढ़ा दी गई थी। इस बीच, एयरलाइन ने मानव तस्करी में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। बता दें कि फ्रांस में मानव तस्करी के लिए 20 साल तक की कड़ी सजा का प्रावधान है।