
नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में RRR फेम अभिनेता राम चरण और उनके पिता चिरंजीवी से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने तेलुगु फिल्म ‘RRR’ के गीत ‘नाटु नाटु’ के ऑस्कर जीतने के लिए राम चरण को बधाई दी।
राम चरण और जूनियर NTR स्टारर और एसएस राजामौली निर्देशित RRR के गीत ने इस सप्ताह के शुरू में 95वें अकादमी पुरस्कारों में ‘सर्वश्रेष्ठ मूल गीत’ (ओरिजनल) का पुरस्कार जीता।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah met RRR fame actor Ram Charan and his father Chiranjeevi in Delhi. Home Minister congratulated them after 'Naatu Naatu' won Oscars pic.twitter.com/Tumzecmzev
— ANI (@ANI) March 17, 2023
सूत्रों ने बताया कि अमित शाह और पूर्व केंद्रीय मंत्री चिरंजीवी के बीच मुलाकात प्रमुख रूप से राजनीतिक थी। दोनों ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की। सूत्रों ने यह भी कहा कि शाह ने चिरंजीवी को पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण दिया होगा।
భారతీయ చిత్రసీమలో ఇద్దరు దిగ్గజాలు @KChiruTweets మరియు @AlwaysRamCharan లను కలవడం ఆనందంగా ఉంది.
తెలుగు సినిమా పరిశ్రమ భారతదేశ సంస్కృతి మరియు ఆర్థిక వ్యవస్థను గణనీయంగా ప్రభావితం చేసింది.
నాటు-నాటు పాటకు ఆస్కార్ మరియు RRR చిత్రం అద్భుత విజయం సాధించినందుకు రాంచరణ్ ను అభినందించారు. pic.twitter.com/eyLWuq3xmM
— Amit Shah (@AmitShah) March 17, 2023
अमित शाह ने अभिनेताओं के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं और राम चरण और चिरंजीवी को ‘भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज’ कहा। केंद्रीय मंत्री के एक ट्वीट में लिखा, “तेलुगु फिल्म उद्योग ने भारत की संस्कृति और अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित किया है।”