हिंदू शब्द पर विवादित बयान पर भड़के अनुराग ठाकुर, बोले कांग्रेस और AAP के नेताओं को हिंदुओं को नीचा दिखाने की आदत

    Loading

    बिलासपुर: कांग्रेस नेता (Congress Leader) द्वारा हिंदू पर विवादिद बयान (Controversial Statement) देने के मामले में बीजेपी ने कांग्रेस को घेर लिया है। कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष सतीश जरकीहोली (Satish Jarkiholi) ने हिंदू शब्द को लेकर विवादित बयान दिया था जिसके बाद  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने ने कहा कि कांग्रेस और AAP के नेताओं को हिंदुओं को नीचा दिखाने, अपशब्द बोलने की आदत है। चुनाव के समय इनको जनेऊ और भगवान याद आते हैं, बाकी समय कांग्रेस और AAP पार्टी के लोग देवी देवताओं को गालियां निकालते है। 

    बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीजेपी महिलाओं के लिए अलग से संकल्प पत्र लेकर आई है। गर्भवती महिलाओं के 25,000 रुपए हो या 6 से 12 कक्षा तक की बच्चियों के लिए साइकिल हो। हम गरीब की बेटी की शादी पर 51,000 रुपए देने के लिए काम कर रहे हैं। 

    उन्होंने कहा कि महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण मिलेगा। ये महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया जा रहा है। हम 8 लाख से ज्यादा रोज़गार सृजन करेंगे।  

    गौरतलब है कि कांग्रेस नेता सतीश जरकीहोली कहा था कि हिंदू शब्द कहां से आया? यह फारसी है। भारत का क्या संबंध है? यह आपका कैसे हो गया हिंदू? इस पर चर्चा होनी चाहिए। यह शब्द आपका नहीं है। अगर आपको इसका मतलब समझ में आएगा तो आपको शर्म आ जाएगी।