फाइल फोटो
फाइल फोटो

    Loading

    कर्नाटक: कर्नाटक (Karnataka) में एक बार फिर कांग्रेस नेता (Congress Leader) ने विवादिद बयान (Controversial Statement) दिया है। कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष सतीश जरकीहोली (Satish Jarkiholi) ने हिंदू शब्द को लेकर विवादित बयान दिया है। अब इसपर बीजेपी ने उनपर निशाना साधा है। सतीश जरकीहोली ने हिंदू शब्द कहां से आया? यह फारसी है। भारत का क्या संबंध है? यह आपका कैसे हो गया हिंदू? इस पर चर्चा होनी चाहिए। यह शब्द आपका नहीं है। अगर आपको इसका मतलब समझ में आएगा तो आपको शर्म आ जाएगी।

    सतीश जारकीहोली ने विवाद को हवा देते हुए दावा किया है कि ‘हिंदू’ शब्द फारसी है और इसका अर्थ बहुत गंदा है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां के लोगों पर एक शब्द और एक धर्म को जबरदस्ती थोपा जा रहा है, और इस संबंध में उचित बहस होनी चाहिए। कांग्रेस नेता के बयान के बाद बवाल मच गया। बीजेपी ने हमला बोलते हुए इसे वोटबैंक का उद्योग करार दिया है।   

    उनके इसी बयान को लेकर बीजेपी नेता ने उन्हें घेर लिया है। कर्नाटक बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा हमारी प्राचीन संस्कृति के बारे में बुरा बोलती है। सतीश जरकीहोली ने हमारी प्राचीन संस्कृति को बदनाम किया है। यह बेहद निंदनीय है। जनता इसका जवाब देगी। अगर कांग्रेस की नीयत साफ है, तो उन्हें तुरंत बाहर कर देना चाहिए।