Shraddha
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. जहां श्रद्धा मर्डर केस (Shrdhha Murder Case) ने पुरे देश को हिला कर रखा है। वहीं अब इसमें एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल मिल रही जानकारी के अनुसार आफताब (Aftab) ने श्रद्धा से बहुत से पैसे उधार लिए थे। इसको लेकर भी इन दोनों के बीच हमेशा झगड़ा होता था। बताया जा रहा है कि, आफताब, श्रद्धा के पैसे भी वापस नहीं लौटा रहा था।

    बता दें कि, आज आफताब का नार्को टेस्ट किया जा सकता है। इसके लिए पुलिस सवालों की लिस्ट तैयार कर चुकी है। दिल्ली के आंबेडकर अस्पताल में आफताब का नार्को टेस्ट आज संभव है। वहीं मृतका के डेडबॉडी का सिर अभी तक नहीं मिला है। इसके अलावा आरोपी आफताब पुलिस को कई सवालों के जवाब भी गोलमोल दे रहा है। आज आफताब से टेस्ट के दौरान 51 सवाल पूछे जा सकते हैं।

    इधर दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो, आफताब ने पूछताछ में बताया कि वह श्रद्धा से हद से नफरत करने लगा था। इसलिए उसने श्रद्धा की हत्या के बाद उसकी तस्वीर भी उसने जला दी थी। वहीं पूछताछ में आफताब ने बताया कि वह श्रद्धा की हत्या से संबंधित सभी सबूत मिटा देना चाहता था। पुलिस ने आफताब के घर से श्रद्धा का एक बैग भी बरामद किया है। इसमें उसके जूते और कपड़े रखे हैं। 

    बता दें कि आरोपी आफताब ने बीते 18 मई को ही श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने शव के 35 टुकड़े कर डाले थे। आफताब ने श्रद्धा के शव को फ्रिज में बंद करके रखा था। इसके बाद वह रोज रात को शव का एक टुकड़ा महरौली के जंगल में फेंकने जाता था। ये सिलसिला करीब 20 दिन तक जारी रहा। इतना ही नहीं वह श्रद्धा की हत्या के बाद भी उसी फ्लैट में अकेला ही रह रहा था। हालांकि इस फ्लैट में अपने दोस्तों को नहीं लाता थे, लेकिन लड़कियों को जरुर लाने कि खबर थी।