
पटना: बिहार (Bihar) की सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने अररिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ राहुल गांधी (Rahul Gandhi) हैं वे ओसामा बिन लादेन (Osama bin Laden) की तरह दाढ़ी बढ़ाकर सोच रहे हैं कि मोदी जी की तरह प्रधानमंत्री बन जाएंगे। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो उन्होंने राहुल गांधी को 50 साल का बच्चा भी कहा है।
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि हम लोग राहुल गांधी को 50 साल का बच्चा ही मानते हैं। जो आदमी 50 साल का हो और उन्हें राजनीतिक बुद्धि नहीं हो तो उससे बच्चे से ज्यादा क्या कहा जा सकता है। इस दौरान सम्राट चौधरी ने लव जिहाद का भी मुद्दा उठाया। बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा।
#WATCH एक तरफ राहुल गांधी हैं वे ओसामा बिन लादेन की तरह दाढ़ी बढ़ाकर सोच रहे हैं कि मोदी जी की तरह प्रधानमंत्री बन जाएंगे: बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, बिहार (09.06) pic.twitter.com/XUCCvkUvDv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 10, 2023
नीतीश कुमार पर भी तंज कस्ते हुए कहा कि उनकी हालत गजनी फिल्म के आमिर खान के किरदार जैसी हो गई है। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी की सरकार बनेगी तो एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठियों को शिनाख्त कर उसको बिहार और भारत से बाहर निकाला जाएगा। लव जिहादियों को जेल में डाला जाएगा। जो हत्या करने वाले भी जेल जाएंगे। पकिस्तान का गुड़गान करने वाले भी बक्से नहीं जाएंगे। भारत में रहने वाले को भारत की तरह चलना होगा।