बिहार में नीतीश-लालू के बीच बढ़ी दूरियां, RJD कोटे के तीन मंत्रियों के बदले विभाग

Loading

बिहार: नीतीश सरकार और RJD के बीच चल रही उथल- पुथल से बड़ा राजनीतीक बवाल मच सकता हैं, जी हां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बीच की दूरियां अब प्रशासनिक व्यवस्था पर दिखने लगी है। इसका असर यह हुआ है कि, नीतीश सरकार ने RJD कोटे (RJD Quata) के तीन मंत्रियों के विभाग में फेरबदल कर नए विभाग सौंपे है।

यहां पर मंत्री आलोक मेहता (Alok Mehta) को शिक्षा विभाग दिया हैं जो पहले भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री के पद पर थे। अब भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग की जिम्मेदारी ललित यादव (Lalit Yadav) निभाएंगे। जो पहले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग संभाल रहे थे।

गन्ना विभाग के मंत्री बने चंद्रशेखर

हमेशा से अपने विवादित बयानों में रहने वाले शिक्षामंत्री चंद्रशेखर (Minister ChandraShekhar) के विभाग में भी बदलाव किया गया है उन्हें गन्ना विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें, शिक्षा मंत्री के पद पर रहते हुए इस मंत्री लगातार रामचरित मानस, हिंदुत्व और धार्मिक मामलों को लेकर विवादित बयान देते रहे है। अपने बयान में मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरित मानस को लेकर कहा था कि, इसकी चौपाईयां और यह ग्रंथ नफरत फैलाने वाला हैं साथ ही इसकी तुलना पोटेशियम साइनाइड से कर चुके है। मंत्रियों के फेरबदल से राजनीतिक गलियारे में बड़ा खेल या उलटफेर हो सकता है। 

क्या दोबारा NDA में आएंगे नीतीश

इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार के दोबारा एनडीए में शामिल होने की चर्चाएं सामने आई थी। जिसका इशारा अमित शाह ने राजस्थान में दौरे के समय दिया था। अमित शाह ने कहा था कि अगर कोई प्रस्ताव उनके (नीतीश कुमार) के पास आता है तो वे उस पर विचार कर सकते है। इसके अलावा आगामी लोकसभा चुनाव की सीटों को लेकर बंटवारे को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। इसके लिए नीतीश सरकार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और आरजेडी के बीच सीटों को लेकर स्थिति साफ नहीं हुई है।