nitish-kumar

Loading

नई दिल्ली: जहां बीते बुधवार रात दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (North East Express Accident) के 21 डिब्बे बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए जिससे कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं। हालांकि कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 100 से अधिक लोगों के घायल होने कि खबर है।  

मुआवजे की घोषणा 
वहीं दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे के मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए और घायलों को इलाज के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही बिहार CMO ने जानकारी दी कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे में मरने वाले लोगों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।  

बोले खरगे- तय हो जवाबदेही
इधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी आज यानी गुरूवार को घटना पर दुख जताया और कहा कि इस तरह की दुर्घटना पर रेल मंत्रालय और केंद्र सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। इसके साथ ही खरगे ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।  

इस बाबत खरगे ने ‘X’ पर पोस्ट किया, “नई दिल्ली से असम जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के बिहार के बक्सर में पटरी से उतर जाने की खबर बेहद पीड़ादायक है। इस भयावह हादसे में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है और 100 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि, “हम मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि पीड़ितों को हर मुमकिन मदद पहुंचाएं।”