rahul-gandhi
Pic: ANI

Loading

नई दिल्ली: बीजेपी का मुंबई में विरोध प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा वीर सावरकर (Veer Savarkar) पर की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी प्रदर्शन कर रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रही है। राहुल गांधी के अयोग्य मामले को लेकर कांग्रेस हंगामा कर रही है। यदि दोनों पार्टियों का मुद्दा केवल राहुल गांधी ही हैं। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र बीजेपी (Maharashtra BJP) सांसदों ने सावरकर पर राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ संसद में शिवाजी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन (protest) किया। बीजेपी सांसद पूनम महाजन (Poonam Mahajan) ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि वह सावरकर नहीं हैं। वह कभी भी सावरकर नहीं हो सकते। वह गांधी भी नहीं हैं। राहुल गांधी द्वारा फैलाई जा रही अराजकता की गंदगी। वह देश को गंदगी की ओर ले जा रहे हैं।

दूसरी ओर सांसद पद से राहुल गांधी की अयोग्यता को लेकर आज दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। बाद में उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया। ओडिशा में भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस और अन्य पार्टियों ने भुवनेश्वर में गवर्नर हाउस तक मार्च निकाला। कांग्रेस नेता बी. वी. श्रीनिवास ने कहा कि अडानी को बचाने के लिए यह लोग (भाजपा) OBC का मुद्दा लेकर आए और जब की नीरव मोदी, मेहुल चौकसी खुद OBC नहीं और जो शिकायतकर्ता है वह भी OBC नहीं है। यह लोग बस देश की जनता का ध्यान हटाना चाहते हैं। यह बस दोस्ती निभाकर दोस्त को बचाना चहाते हैं।  

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कानून को अगर हाथ में लिया जाएगा तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा, किसी को बोलने की आज़ादी नहीं रहेगी और इसलिए हम ये विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अडानी आज जो इतना बड़ा आदमी बन गया है उसपर सरकार क्यों चुप है, हम इस मुद्दे पर JPC चाहते हैं। राहुल गांधी के ऊपर जो मामला दर्ज़ किया गया वह मेरे शहर कोलार का है। आपने कोलार शहर में दिए भाषण का सूरत में मामला दर्ज़ किया। आपने ऐसा इसलिए किया क्योंकि आपको अनुकूल सरकार चाहिए थी जिससे आप पुलिस, प्रशासन का इस्तेमाल कर राहुल गांधी को बदनाम कर सकें। 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को 7 जन्म लेना पड़ेगा तब वीर सावरकर को जान पाएंगे। सावरकर ने अपनी पूरी जिंदगी सेलुलर जेल में काटी, क्या वे कभी सेलुलर जेल गए हैं? राहुल गांधी एक बार सेलुलर जेल जा के देखें तब उन्हें पता चलेगा कि सावरकर क्या है? केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी सावरकर कभी नहीं हो सकते। सावरकर जी कभी 6 महीने विदेश घुमने नहीं जाते थे। हर सत्र के बाद उन्हें छुट्टी नहीं चाहिए होती थी, वे आज़ादी के लिए समर्पित थे। वीर सावरकर का तो अपना किया ही लेकिन नेहरू जी और इंदिरा गांधी का ही सम्मान बचा लेते।