Budget 2022: India likely to grow at 9.27%: Sitharaman
Photo:ANI

    Loading

    नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने लोकसभा में देश का बजट (Union Budget 2022) साल 2022-23 के लिए पढ़ना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट 2022-23 पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री संसद जाने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मिलीं। 

    स्थापित परंपरा के मुताबिक, बजट पेश करने के लिये संसद जाने से पहले वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन जा कर राष्ट्रपति से मुलाकात करते हैं। राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, “वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2022-23 पेश करने से पहले, वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड, पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।” इसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की बजट को मंजूरी देने के लिये बैठक हुई। संसद में पेश करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2022-23 (अप्रैल 2022 से मार्च 2023) के लिये बजट को मंजूरी दी। केंद्रीय बजट 2022-23 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 सोमवार को संसद में पेश किया गया था। इसमें 2022-23 में अर्थव्यवस्था के 8.0-8.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया जिससे सकल घरेलू उत्पाद के अपने पहले अग्रिम अनुमानों में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा उल्लिखित 2021-22 के लिए 9.2 प्रतिशत विस्तार से विकास पूर्वानुमान को मॉडरेट किया गया। 

    बता दें कि, निर्मला सीतारमण अपना चौथा बजट पेश कर रही हैं। इस साल के बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। जानकार मानते हैं कि, भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का टैग बनाए रखने के लिए उन्होंने काम पूरा कर लिया है।