bharat-ratna
भारत रत्न

Loading

नई दिल्ली: इस समय की बड़ी खबर के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh), पीवी नरसिम्हा राव (PV Narsimha Rao) और डॉ. MS स्वामीनाथन (Dr. MS Swaminathan) को भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित किया जाएगा। इस बाबत PM मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, हमारी सरकार का यह बहुत बड़ा सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।

वहीँ PM मोदी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, चौधरी चरण सिंह ने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।  प्रधानमंत्री की घोषणा पर चौधरी चरण सिंह के पोते और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रमुख जयंत चौधरी ने लिखा- दिल जीत लिया। बता दें  कि चौधरी चरण सिंह देश के पांचवें और नरसिम्हा राव नौवें प्रधानमंत्री थे। वहीं स्वामीनाथन को हरित क्रांति का जनक कहा जाता है।

PM मोदी:  एक विद्वान और बेहतरीन स्टेट्समैन थे पीवी नरसिम्हा राव, विकास के लिए रखी ठोस नींव 

इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान करते हुए PM मोदी ने लिखा, “ये साझा करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव गारू को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। वो एक विद्वान और स्टेट्समैन थे।”

PM मोदी: एमएस स्वामीनाथन ने बदली भारतीय कृषि की तस्वीर 

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ.एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा करते हुए कहा कि, यह बेहद खुशी की बात है कि भारत सरकार कृषि और किसानों के कल्याण में हमारे देश में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ। एमएस स्वामीनाथन जी को भारत रत्न से सम्मानित कर रही है। उन्होंने नहुत ही चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में उत्कृष्ट प्रयास किए।

PM मोदी ने आगे लिखा कि,  डॉ.एमएस स्वामीनाथन को हम एक इनोवेटर और मेंटोर के रूप में, कई छात्रों के बीच सीखने और रिसर्च को प्रोत्साहित करने वाले उनके अमूल्य काम को भी पहचानते हैं। उनके के दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल भारतीय कृषि को बदल दिया है बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा और समृद्धि भी सुनिश्चित की है। वह ऐसे विलक्षण व्यक्ति थे जिन्हें मैं करीब से जानता था और मैं हमेशा उनकी अंतर्दृष्टि और इनपुट को महत्व देता था।