Christmas 2023

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: ईसाइयों का पावन त्योहार ‘क्रिसमस'(Christmas 2023) आज यानी 25 दिसंबर को पूरे विश्व भर में पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है। यह एक ऐसा त्योहार है जिसका सबसे अधिक इंतजार बच्चों को रहता है। वो इस उम्मीद में रहते हैं कि क्रिसमस के दिन कोई सांता क्लॉज़ बनकर आएगा और एक शानदार गिफ्ट देकर जाएगा।

अगर आप भी क्रिसमस पर बच्चों के लिए कुछ खास गिफ्ट खोज रहे हैं और ये समझ में नहीं आ रहा है कि बच्चों के लिए क्या लिया जाए तो ऐसे में आज हम आपको कुछ बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप इस क्रिसमस सांता क्लॉज़ बनकर बच्चों को खुश ज़रूर कर सकते हैं। आइए जानें इन गिफ्ट आइटम्स के बारे में।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चों को घर बनाना और सजाना बहुत अच्छा लगता है। वो हमेशा घर के बाहर मिट्टी या किसी अन्य चीजों से घर बनाते रहते हैं। ऐसे में आप उन्हें एक शानदार डॉल हाउस सांता बनकर गिफ्ट कर सकते हैं। यक़ीनन इस गिफ्ट को पाने के बाद बच्चा आपको कभी नहीं भूलेगा। बाज़ार में आजकल आसानी से डॉल हाउस मिल जाते हैं और वो भी बजट में।

बच्‍चों को हमेशा वह उपहार देना चाहिए, जो उनको पसंद भी आए और उनके काम भी आए। ऐसे में इस बार आप उनके लिए सांता वाली बेडशीट खरीद सकते हैं। इसकी खूबसूरती उन्हें जरूर भाएगी और रोज इसका इस्तेमाल करके वे आपके इस प्यार भरे गिफ्ट के जरिये आपके प्‍यार का एहसास करेंगे।

बच्चों को अपने खिलौनों से बहुत प्यार होता है। अक्सर छोटे-छोटे बच्चे खिलौनों को देखकर बहुत खुश हो जाते हैं। उन्हें बेहद खुशी होती है कि उनके पास कितने सारे टॉयज है। ऐसे में आप इस क्रिसमस उन्हें खुश करने के लिए ऐनिमल टॉयज भी गिफ्ट कर सकते हैं। ऐनिमल टॉयज की मदद से बच्चों को पढ़ने और जानवरों की पहचान के मामले में भी जानकारी बढ़ेगी।  

बच्चों को अपने खिलौनों से बहुत प्यार होता है। अक्सर छोटे-छोटे बच्चे खिलौनों को देखकर बहुत खुश हो जाते हैं। उन्हें बेहद खुशी होती है कि उनके पास कितने सारे टॉयज है। ऐसे में आप इस क्रिसमस उन्हें खुश करने के लिए ऐनिमल टॉयज भी गिफ्ट कर सकते हैं। ऐनिमल टॉयज की मदद से बच्चों को पढ़ने और जानवरों की पहचान के मामले में भी जानकारी बढ़ेगी।

अगर बच्‍चे चॉकलेट पसंद करते हैं, तो इसे तोहफे में पाकर वे बहुत खुश होंगे। ऐसे में आप इस क्रिसमस बच्‍चों और दोस्तों को चॉकलेट गिफ्ट में दे सकते हैं। यह कम ज्यादा सभी कीमतों में मिल जाएगी। या फिर आप चाहें तो घर पर ही अपने हाथ से ही चॉकलेट केक बना कर उन्हें दे सकते हैं।

इस क्रिसमस आप बच्चों को कुछ ऐसा मग गिफ्ट करें जिस मग पर कुछ खास डिजाइन बनी हो। मसलन, मग पर बच्चे की तस्वीर बना के या फैमली की तस्वीर बना के उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। यक़ीनन इस गिफ्ट को पाने के बाद बच्चे मम्मी से ज़रूर बोलेंगे कि मेरी तस्वीर वाली मग में दूध या पानी दे दीजिये।

इस क्रिसमस 2023 पर बच्चों को गिफ्ट करने के लिए आप उन्हें किड्स लैपटॉप दे सकते हैं। यह एक ऐसा गिफ्ट है जिसमें बच्चे शब्द बनाना, एल्फाबेट्स को याद करना जैसे कई चीजें आसानी से इस गिफ्ट के माध्यम से सिख जाएंगे। आजकल अधिकतर बच्चे मोबाइल या लैपटॉप देखना पसंद करते हैं, ऐसे में उनके लिए यह एक शानदार गिफ्ट आइडिया है। किड्स लैपटॉप आपके बजट में भी रहेगा।