10 Interesting Facts About Christmas

Loading

नवभारत डिजिटल डेस्क: क्रिसमस (Christmas 2023) को दुनिया भर में लाखों लोगों द्वारा सेलिब्रेट किया जाता है। कल यानी सोमवार को दुनिया भर ने क्रिसमस मनाया जाएगा। क्रिसमस का त्योहार ईसा मसीह के जन्म के उपलक्ष्य में हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। यह त्यौहार ईसाई समुदाय के लिए बहुत महत्व रखता है। इसे छुट्टियों के मौसम के रूप में और नए साल के उत्सव के साथ मनाया जाता है। 

इस अवसर पर क्रिसमस ट्री को विशेष तौर पर फूल, गिफ्ट, खिलौने, घंटिया, रंग-बिरंगी रोशनी के साथ सजाया जाता है। इसके साथ ही प्रियजनों के साथ उपहारों का आदान-प्रदान, दावत और पार्टियों का आनंद लेना, चर्च का दौरा करना और बहुत कुछ शामिल हैं।  क्रिसमस ट्री को ईश्‍वरीय पौधा माना जाता है। इस लोकप्रिय त्यौहार के उत्सव और परंपरा के अलावा, कुछ तथ्य भी हैं जिन्हें हर किसी को जानना चाहिए। तो आइये जानते है क्रिसमस के बारे में अज्ञात और मजेदार तथ्य… 

क्रिसमस के बारे में तथ्य

1. क्रिसमस हर साल 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उनके नाम क्राइस्ट (Christ) से ही क्रिसमस बना है। मान्यता है कि यीशु की मां मरियम ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि ठीक 9 बाद दिसंबर की 25 तारीख को वे मां बनेंगी। इसके बाद ठीक 9 महीने बाद 25 दिसंबर के दिन उन्होंने एक ऐसी जगह पर यीशु मसीह को जन्म दिया। तभी से 25 दिसंबर के दिन को यीशू के जन्मदिन के उपलक्ष में क्रिसमस डे के तौर पर मनाया जाता है।

2. सांता क्लॉज़, जो त्योहार के सबसे आकर्षक और रोमांचक हिस्सों में से एक है। क्योंकि क्रिसमस के दिन सांता क्लॉज़ घर-घर जाकर बच्चों को उपहार और चॉकलेट देते हैं। सांता क्लॉज़ को पहली बार 1920 के दशक में कोको कोला क्रिसमस विज्ञापनों के माध्यम से दुनिया के सामने जाना गया था।सांता क्लॉज़ को पहली बार 1920 के दशक में कोको कोला क्रिसमस विज्ञापनों के माध्यम से दुनिया के सामने जाना गया था।

3. क्रिसमस के रंग जैसे लाल, सफेद और हरा का बहुत महत्व है। क्रिसमस के दिन लाल रंग को यीशु मसीह के खून का प्रतीक मन जाता है। वहीं, गोल्डन कलर को धन और प्रकाश का प्रतीक समजा जाता है। जबकि हरा रंग जीवन और पुनर्जन्म का प्रतीक है और सफेद रंग शांति और बर्फ का प्रतीक समजा जाता है।

4. क्रिसमस का लोकप्रिय जिंगल बेल गीत मूल रूप से गीतकार जेम्स पियरपोंट द्वारा बनाया गया है, इसे थैंक्सगिविंग कहते है।

5. अमेरिका में हर साल क्रिसमस के मौके पर लगभग 3 बिलियन क्रिसमस कार्ड बेचे और भेजे जाते हैं।

6. सबसे पहली बार क्रिसमस प्रथम ईसाई सम्राट कॉन्स्टेंटाइन द्वारा सेलिब्रेट मनाया गया था।

7. कनाडा में बहुत साल पहले सांता क्लॉज़ को पोस्टकार्ड के माध्यम से शुभकामना देने की लोकप्रिय प्रथा प्रचलित थी। लोगों का मानना था कि सांता क्लॉज़ का पता ‘उत्तरी ध्रुव, H0H 0H0, कनाडा’ था और आप उन्हें पोस्टकार्ड के माध्यम से शुभकामना दे सकते हैं।

8. दुनिया भर में सबसे पसंदीदा क्रिसमस खिलौना उपहार रूबिक्स क्यूब है जो 10 डॉलर प्रति पीस पर बेचा जाता है।

9. ऐसा माना जाता है कि क्रिसमस से 2 हफ्ते पहले कई लोगों का ब्रेकअप हो जाता है। ऐसा देखा गया है कि कई जोड़े उत्सव शुरू होने से पहले ही टूट जाते हैं।

10. 16वीं सदी के क्रिसमस ट्री उतने आकर्षक नहीं थे जितने अब हैं। पहले, क्रिसमस पेड़ों को खाने योग्य फलों और मेवों से सजाया जाता था।