corona
File Pic

Loading

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस महामारी का कम बैक हुआ है। यह वायरस अभी तक खत्म नहीं हुआ है। जिसके चलते सरकार और डॉक्टरों ने लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों में जाने से बचने और सावधानी बरतने की अपील की है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि दुनिया में कोरोना के रोजाना करीब एक लाख मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें एक प्रतिशत मामले भारत से है।

राजेश भूषण ने कहा कि, “विश्व में कोविड के 94,000 नए मामले दिन के आए हैं। अभी भी यह वैश्विक महामारी खत्म नहीं हुई है क्योंकि नए मामले आ रहे हैं। USA से विश्व का 19%, रूस से 12.6% और हमारे देश से विश्व के 1% मामले आ रहे हैं।” 

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि, “अब तक भारत में वैश्विक मामलों का लगभग 1% रिपोर्ट किया जा रहा है। सक्रिय मामले अभी 7,600 हैं। रोजाना औसतन 966 मामले सामने आ रहे हैं। फरवरी के दूसरे हफ्ते में रोजाना औसतन 108 मामले सामने आ रहे थे, अब यह बढ़कर 966 हो गए हैं।” 

भूषण ने कहा कि, “जिन आठ राज्यों में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं वे हैं- महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान। मैंने 16 मार्च को व्यक्तिगत रूप से इन राज्यों को लिखा था कि उन्हें क्या कार्रवाई करने की आवश्यकता है।” उन्होंने कहा कि, “भारत में वर्तमान में चल रहे सभी संस्करण ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट हैं।”