Congress, Lok Sabha Elections 2024
कांग्रेस ने पंजाब के 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए ओडिशा की संबलपुर लोकसभा सीट से दुलाल चंद्र प्रधान की जगह नागेन्द्र कुमार प्रधान को उम्मीदवारी दी है। जबकि, कटक से सुरेश महापात्रा को टिकट दिया है।

Loading

नई दिल्ली. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए ओडिशा की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पार्टी ने संबलपुर लोकसभा सीट से दुलाल चंद्र प्रधान की जगह नागेन्द्र कुमार प्रधान को उम्मीदवारी दी है। वहीं, कटक से सुरेश महापात्रा को टिकट दिया है।

बता दें कि 20 अप्रैल को कांग्रेस ने संबलपुर सीट से दुलाल चंद्र प्रधान को उम्मीदवार बनाया था।

कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों के अलावा ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। पार्टी ने आठ सीटों पर अपने उम्मीदवारों का नाम का ऐलान किया है। पार्टी ने बारिपदा विधानसभा क्षेत्र से बादल हेंब्रम की जगह प्रमोद कुमार हेंब्रम को टिकट दिया है। जबकि, जलेश्वर विधानसभा क्षेत्र से देबी प्रसन्न चंद्र को टिकट दिया हैं। वहीं, खंडपाडा विधानसभा क्षेत्र से मनोज कुमार प्रधान की जगह वैजयंती माला मोहंती को उम्मीदवार बनाया।

कांग्रेस विधानसभा उम्मीदवारों की लिस्ट

बारिपदा : प्रमोद कुमार हेंब्रम
जलेश्वर : देबी प्रसन्न चंद्र
बालासोर : मोनालिसा लेंका
बडाचना : अजय सामल
पल्लहारा : फकीर सामल
बाराबती-कटक : सोफिया फिरदौस
जगतसिंहपुर : प्रतिमा मलिक
खंडपाडा : वैजयंती माला मोहंती