Karnataka Assembly Elections 2023

Loading

नई दिल्ली. कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। अब सबकी नजर 13 मई को आने वाले नतीजे पर है। इस बीच एग्जिट पोल में कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। कांग्रेस को 122 से 140 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि, भाजपा को 62 से 80 और जेडीएस को 20 से 25 सीटें मिल सकती है। वहीं, अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं।

करावल में भाजपा को 50% वोट 

इंडिया टुडे एक्ससिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक तटीय इलाके करावल में भाजपा के खाते में 50% वोट जाते दिख रहे हैं। जबकि, कांग्रेस के खाते में 40% वोट जा सकते हैं। वहीं, जेडीएस को सिर्फ 6% और अन्य को 4% वोट मिलने का अनुमान है। तटीय इलाके करावल की 19 में से 16 सीट भाजपा को मिलने का अनुमान है। यहां कांग्रेस को सिर्फ 3 सीट मिल सकती हैं।

मध्य कर्नाटक में कांग्रेस को 41% वोट

एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य कर्नाटक में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। पार्टी को यहां 41% वोट मिल सकते हैं। जबकि, भाजपा को 35% वोट मिलने का अनुमान है। इसके लावा जेडीएस को 17% और अन्य को 7% प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। यानी मध्य कर्नाटक में कांग्रेस को 23 में से 12 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि, भाजपा 10 सीटें जीत सकती है। वहीं, जेडीएस को तीन सीटें मिल सकती है।

बेंगलुरु में कांग्रेस होगा बड़ा फायदा

एग्जिट पोल के मुताबिक बेंगलुरु में कांग्रेस को अच्छी बढ़त मिलती दिखाई दे रही हैं। यहां कांग्रेस को 17 पर जीत मिलने का अनुमान है। जबकि, भाजपा को 10 सीटें मिल सकती है। वहीं, जेडीएस को मात्र एक सीट मिल सकती है।

हैदराबाद रीजन में कांग्रेस को 32 सीटें

वहीं, कर्नाटक के हैदराबाद रीजन में कांग्रेस को जबरदस्त बढ़त मिल सकती है। यहां पार्टी को 40 में से 32 सीटें मिल सकती है। जबकि, भाजपा को सिर्फ 7 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, जेडीएस को यहां मात्र एक सीट मिल सकती है।

बॉम्बे रीजन में भी कांग्रेस को फायदा

एग्जिट पोल के मुताबिक बॉम्बे-कर्नाटक रीजन में भी कांग्रेस को फायदा होता दिख रहा है। पार्टी को यहां 45% वोट मिलने का अनुमान है।जबकि, भाजपा को 42% वोट मिल सकते हैं। वहीं, जेडीएस को 8% और अन्य को 5% प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। यानी कांग्रेस बॉम्बे-कर्नाटक रीजन की 50 सीटों में 28 पर कब्ज़ा कर सकती है। जबकि, भाजपा के खाते में 21 सीटें जा सकती है। वहीं, जेडीएस को एक सीट मिलती दिख रही है।

ओल्ड मैसूर रीजन में भी कांग्रेस का होगा कब्ज़ा

एग्जिट पोल के मुताबिक ओल्ड मैसूर रीजन में भी कांग्रेस बढ़िया फायदा होता दिख रहा है। यहां पार्टी को 40% वोट मिलने का अनुमान है। जबकि, भाजपा को 25% और जेडीएस को 28% और अन्य को 7% वोट मिल सकते हैं। यानी 64 सीटों में से 36 कांग्रेस जीत सकती है। भाजपा को 6 और जेडीएस को 18 सीटें मिल सकती हैं। जबकि, 4 सीटें अन्य के खाते में जाती दिख रही हैं।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में 2,615 उम्मीदवार की चुनावी मैदान में है। मतदाताओं में 2,67,28,053 पुरुष, 2,64,00,074 महिलाएं और 4,927 ‘अन्य’ हैं। उम्मीदवारों में 2,430 पुरुष, 184 महिलाएं और एक उम्मीदवार अन्य लिंग से हैं। राज्य में 11,71,558 युवा मतदाता हैं, जबकि 5,71,281 दिव्यांग और 12,15,920 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं।