कांग्रेस सीईसी की बैठक शुरू, लोकसभा उम्मीदवारों के नामों पर लगेगी मुहर

Loading

नवभारत डिजिटल टीम: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी आठवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने 14 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ राव यादवेंद्र सिंह को टिकट दिया है। वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विदिशा से प्रताप भानु शर्मा को उम्मीदवार बनाया। सबसे पुरानी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से डॉली शर्मा और सीतापुर से नकुल दुबे को टिकट दिया है।

कांग्रेस की सूची में झारखंड से तीन, मध्य प्रदेश से तीन, तेलंगाना से चार और उत्तर प्रदेश से चार उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से डॉली शर्मा, सीतापुर से नकुल दुबे, महाराजगंज से वीरेंद्र चौधरी और बुलंदशहर से शिवराम वाल्मीकि को टिकट दिया गया है। मध्य प्रदेश के दामोह से तरवर सिंह लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने झारखंड के खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत और हजारीबाग से जयप्रकाश पटेल को उम्मीदवार बनाया है। जयप्रकाश पटेल पिछले दिनों भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

8वीं लिस्ट में इन नेताओं को मिला टिकट

उत्तर प्रदेश गाजियाबाद- डॉली शर्मा

उत्तर प्रदेश बुलंदशहर एससी- शिवराम वाल्मीकि

उत्तर प्रदेश सीतापुर- नकुल दुबे

उत्तर प्रदेश महराजगंज- वीरेंद्र चौधरी

मध्य प्रदेश गुना- राव यादवेंद्र सिंह

मध्य प्रदेश दमोह- तरवर सिंह लोधी

मध्य प्रदेश विदिशा- प्रताप भानु शर्मा

झारखंड खूंटी एसटी- कालीचरण मुंडा

झारखंड लोहरदगा – एसटी सुखदेव भगत

झारखंड हजारीबाग- जय प्रकाशभाई पटेल

तेलंगाना आदिलाबाद – एसटी डॉ. सुगुना कुमारी चेलीमाला

तेलंगाना निजामाबाद- तातिपर्थी जीवन रेड्डी

तेलंगाना मेडक- नीलम मधु

तेलंगाना भोंगिर- चमाला किरण कुमार रेड्डी

अब तक 208 उम्मीदवारों की घोषणा

तेलंगाना के आदिलाबाद से सुगन कुमारी चेलीमाला, निजामाबाद से टी. जीवन रेड्डी, मेडक से नीलम मधु और भोंगीर से सी किरण कुमार रेड्डी को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 208 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले उसने सात अलग-अलग सूची जारी करके कुल 194 उम्मीदवार घोषित किए थे। देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा। लोकसभा के 543 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता 10.5 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतगणना चार जून को होगी।